{"_id":"6803f5241f76b90046089ba6","slug":"marathon-will-be-included-in-the-government-calendar-girish-chandra-ballia-news-c-20-1-vns1040-957478-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कैलेंडर में शामिल होगी मैराथन: गिरीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कैलेंडर में शामिल होगी मैराथन: गिरीश चंद्र
विज्ञापन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की 98वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन के आयोजन में मुख्य अतिथि खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह मैराथन सरकारी कैलेंडर में शामिल होगी। कई दिन तक आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। चंद्रशेखर देश के पहले राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने पदयात्रा की। उन्होंने कहा कि बलिया के लिए पूरी यूपी सरकार खड़ी है। पूर स्थित स्पोर्ट्स काॅलेज के लिए खेल मंत्रालय ने 18 करोड़ दिए हैं। इसका उपभोग होते ही और भी धनराशि दी जाएगी।
मंत्री ने चंद्रशेखर हाफ मैराथन को सरकार के खेल कैलेंडर शामिल कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अगली बार से एक दिन का न हो, बल्कि कई दिन चलता रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में खेलों में बहुत परिवर्तन आया है। खेल सुविधाएं बढ़ी हैं। खेल को सरकार ने अभियान के रूप में लिया है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। अच्छे कोच उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेलो इंडिया के तहत वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स का प्रोग्राम चलाया जा रहा है।