फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many trains will be canceled due to fog and bad weather

कोहरे और खराब मौसम से कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Many trains will be canceled due to fog and bad weather
रेलवे प्रशासन की ओर से कोहरे एवं खराब मौसम से होने वाली कठिनाइयों के कारण एक दिसम्बर से 28 फरवरी 2022 तक कई ट्रेनों के निरस्त करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

छपरा से चार दिसम्बर से तीन मार्च तक चलने वाली छपरा-लखनऊ (05053) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लखनऊ से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली लखनऊ-छपरा ( 05054) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से दो दिसम्बर से एक मार्च तक चलने वाली छपरा-फर्रूखाबाद (05083) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। फर्रूखाबाद से तीन दिसम्बर से दो मार्च तक चलने वाली फर्रूखाबाद-छपरा (05084) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली छपरा-वाराणसी सिटी (05111) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से एक दिसम्बर से 28 फरवरी तक चलने वाली वाराणसी सिटी-छपरा (05112) विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से चलने वाली छपरा-दुर्ग (05159) विशेष गाड़ी की आवृत्ति में कमी की गई है। यह गाड़ी छपरा से 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2022 तक दिन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा (05160) विशेष गाड़ी 2 दिसंबर से 26 फरवरी 2022 तक दिन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed