{"_id":"65e88191e8ff49a7b605a862","slug":"many-health-sub-centre-will-open-17-block-ballia-pregnant-women-will-facilities-2024-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health: बलिया के 17 ब्लॉकों में खुलेंगे 112 स्वास्थ्य उपकेंद्र, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health: बलिया के 17 ब्लॉकों में खुलेंगे 112 स्वास्थ्य उपकेंद्र, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सहूलियत
Wed, 06 Mar 2024 08:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:18 PM IST
सार
Health: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए शासनस्तर पर काम चल रहा है। इन केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिक इलाज संग दवा मिलेगी। इसके साथ गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी होगा। उक्त सभी उपकेंद्र किराए के कमरों में चलेंगे। अभी जिले में 515 उपकेंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था को सुधारने का लगातार प्रयास भी कर रहा है। शासन द्वारा 17 विकास खंड में 112 नए उपकेंद्र खोलने का निर्देश आया है। विभाग ने ब्लॉकवार सूची तैयार कर संबंधित प्रभारियों से कमरों का चिह्नांकन करने का निर्देश दिया है। नए उपकेंद्र खुलने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष गर्मी की तपिश में ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चिकित्सकीय व्यवस्था के कारण अधिकतर मौतें हुई थीं, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था की कलई खुल गई थी। उसके बाद विभाग व्यवस्था सुधारने का लगातार प्रयास कर रहा है। जिले के 17 विकास खंड के विभिन्न गांवों में 112 नए उपकेंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन
इन केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिक इलाज संग दवा मिलेगी। इसके साथ गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण भी होगा। उक्त सभी उपकेंद्र किराए के कमरों में चलेंगे। अभी जिले में 515 उपकेंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि जनसंख्या एवं भौतिक स्थिति के आधार नए उपकेंद्र को किराए के कमरे में संचालित किया जाएगा। इससे सभी उपकेंद्रों पर मरीजों का लोड कम होगा। उन्होंने बताया कि इन उपकेंद्रों पर एएनएम तैनात रहेंगी।
इन ब्लॉकों में खुलेगा उपकेंद्र
जिले के हनुमानगंज में सात, बैरिया में छह, चिलकहर में छह, बेलहरी में चार, नगरा में 13, नवनगर छह, पंदह छह, गडवार छह, बांसडीह आठ, मनियर पांच, दुबहड सात, बेरूवारबारी चार, सोहांव छह, रेवती छह, सीयर नौ, मुरलीछपरा पांच, रसड़ा में आठ उपकेंद्र खुलेंगे।
इन ब्लॉकों में खुलेगा उपकेंद्र
जिले के हनुमानगंज में सात, बैरिया में छह, चिलकहर में छह, बेलहरी में चार, नगरा में 13, नवनगर छह, पंदह छह, गडवार छह, बांसडीह आठ, मनियर पांच, दुबहड सात, बेरूवारबारी चार, सोहांव छह, रेवती छह, सीयर नौ, मुरलीछपरा पांच, रसड़ा में आठ उपकेंद्र खुलेंगे।