फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Manisha and Anubhav became the winner of the cross country race

क्रासकंट्री रेस की विजेता बने मनीषा और अनुभव

Wed, 17 Aug 2022 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Manisha and Anubhav became the winner of the cross country race
स्वतंत्रता दिवस पर बालक एवं बालिका वर्ग क्रास कंट्री रेस एवं जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। रेस में बालक वर्ग में अनुभव यादव और बालिका वर्ग में मनीषा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, फुटबाल में विहान विद्यापीठ के छात्रों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8.30 बजे बालक एवं बालिकाओं की 10 एवं पांच किमी की क्रास कंट्री रेस का आयोजन कुंवर सिंह चौराहे से प्रारंभ होकर हनुमानगंज चट्टी से वापस कुंवर सिंह चौराहे पर संपन्न हुई। शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने हरी झंडी दिखा कर किया। बालक वर्ग में प्रथम अनुभव यादव, द्वितीय बादल कुमार, तृतीय रूपेश कुमार यादव, चतुर्थ अंकुश रजक, पंचम अजीत कुमार यादव और छठे स्थान पर अनूप यादव रहे। बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा यादव, द्वितीय ज्योति, तृतीय राजश्री पांडेय, चतुर्थ आस्था राय, पंचम रिजू पांडेय और छठे स्थान पर रूबी प्रजापति रहीं। विजेता खिलाड़ियों को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका अरविंद सिंह, सौरभ पांडेय, रोहित भारद्वाज, मो. जावेद अख्तर, मारुति नंदन राय, प्रवीण राय, सोनिया कुमारी, आशा, मो. सैफ, राजेश कुंदन आदि ने निभाई।
विज्ञापन

जूनियर (18 वर्षीय) बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता फाइनल मैच वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। उद्घाटन बीएसए मनीराम सिंह ने किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों के मध्य नाक आउट मैच के आधार पर फाइनल मैच विहान विद्यापीठ एवं हॉली क्रास-ए के मध्य खेला गया। इसमेें विहान विद्यापीठ ने 2-1 से हॉली क्रास को पराजित कर विजयी रहा। निर्णायक में अमल कॅंवर, मो. खुर्शीद, अजीत सिंह, अंकित ठाकुर, राजू राय रहे। जिला फुटबाल संध के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला व्यायाम प्रशिक्षक विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed