{"_id":"67d658ac451c9f1a4807b178","slug":"man-was-murdered-inside-house-in-ballia-tension-in-village-police-force-deployed-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या..., नहीं मिला बेटा तो पिता को उतारा माैत के घाट, गांव में तनाव; फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या..., नहीं मिला बेटा तो पिता को उतारा माैत के घाट, गांव में तनाव; फोर्स तैनात
Sun, 16 Mar 2025 10:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:21 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले एक बरात में नाचने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बीती रात करीब 20 मनबढ़ युवक राजेश के घर में घुस गए। वे उसके बेटे को खोज रहे थे जब वह नहीं मिला तो मनबढ़ दुकानदार को ही मार कर चले गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के बांसडीह रोड थाना के सरया गांव में पुराने विवाद को लेकर शनिवार की रात 20 की संख्या में युवकों ने घर पर हमला बोलकर किराना दुकानदार राजेश साहनी (40) की हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर एएसपी अनिल कुमार झा दलबल ले साथ पहुंच घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बगल के गांव के 10 से अधिक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरया गांव में बीते 11 मार्च को आई एक बारात में नाच देखने को लेकर हुआ विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा यह किसी ने सोचा नहीं था। होली के दूसरे दिन जहां हर कोई रंगो के उमंग में व्यस्त था, वहीं बगल के डुमरी गांव के 15-20 की संख्या में युवकों ने पांच दिन पूर्व हुए मारपीट का बदला लेने के लिए रात लाठी डंडे व धारेधार हथियार से लैस होकर सरया गांव के राजेश साहनी के घर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सभी उनके लड़के रूपेश को कमरे-कमरे में जाकर खोज रहे थे। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद उसका पता न चलने पर सभी दुकान के बाहर बैठे उसके पिता राजेश की धारदार हथियार से हमला बोल अधमरा कर दिया।
हो-हल्ला सुन आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी सभी युवक भाग खड़े हुए। पड़ोसियों ने घायल राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर लगते ही प्रशासन में खलबली मच गई। एएसपी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते ही आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी चप्पे चप्पे पर तैनात है।