फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mamta, mother charged, pleads guilty

फफक पड़ी ममता, मां बोली दोषी को हो फांसी

Fri, 11 Aug 2017 12:26 AM IST
ballia
ballia Updated Fri, 11 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mamta, mother charged, pleads guilty
बजहां में पीड़ित परिवार से मिलते बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह साथ में सपा नेता राजमंगल यादव। - फोटो : ballia
रागिनी की हत्या के बाद उसके परिवार को सांत्वना देने बजहां गांव गए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को देखते ही रागिनी की बहन सिया और माता बिलख पड़ी तथा न्याय की गुहार लगाई। सिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने तो मां वंदना देवी ने दोषी युवक को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। मंत्री उपेंद्र  तिवारी ने उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तथा कहा कि वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में ही आए हैं, पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


उधर, विधायक सदर, आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि रागिनी हत्याकांड दुखद है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, आरोपी आठ घंटे के भीतर ही पकड़ लिए गए। दोषी को सजा अवश्य मिलेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलेगी। ेमामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे आरोपी किसी राजनीतिक दल के ही क्यों न हो।
विज्ञापन


बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए,  इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो वह पुलिस अधीक्षक के खिलाफ 16 अगस्त से कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता राज मंगल यादव ने कहा कि रागिनी के हत्यारों को सजा हर हाल में मिलनी ही चाहिए। इसमें देरी नहीं होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed