फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Make people aware of the achievements of the government

Ballia News: सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं

Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Make people aware of the achievements of the government
बलिया। आवास आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी बलकार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25, 26 एवं 27 मार्च को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी कार्यक्रमों का भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजन कराएं। सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अब तक की गई तैयारियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा। नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों एवं शांति व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जनपद बलिया में नई आवासीय कॉलोनी विकसित किए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध करने को कहा। जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे है कार्यों-पाइप लाइन बिछाई जाने की प्रगति एवं ओवरहेड टैंक के निर्माण की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं राजेश कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed