फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Make five gram panchayats of the district like Saryan

Ballia News: सरयां की तरह बनाएं जनपद की पांच ग्राम पंचायतें

Sun, 27 Aug 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Make five gram panchayats of the district like Saryan
बांसडीहरोड। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत सरयां में शनिवार की देर शाम को लोकार्पण एवं सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुभारंभ किया। सामुदायिक भवन, सभा मंच, ओपेन जिम, प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, मनरेगा पार्क का सांसद ने लोकार्पण किया। सांसद ने सांसद ने दुबहड़ ब्लॉक अन्तर्गत करीब 150 ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरयां ग्राम पंचायत जनपद का सबसे बेहतर ग्राम पंचायत है। उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरयां ग्राम पंचायत जैसे ही जनपद के सभी ब्लॉक से पांच गांव चयनित कर विकास की धारा से जोड़ें। सांसद ने गौ पालन पर जोर देते हुए किसानों को मोटे अनाज की खेती करने का आग्रह किया। लोगों को चाहिए कि अपनी आय से बचत करने को कहा। ताकि भविष्य में परिवार के लिए संकट की घड़ी में उससे लाभ मिल सके। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। गरीबों का उनका हक मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों की मांग पर सांसद ने एक सरकारी नलकूप देने की घोषणा की। अन्य विकास कार्य के लिए निधि से 20 लाख देने की घोषणा की। पूर्व ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अंजू सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह, बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुड्डू राय, प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, उदय प्रताप सिंह, पंकज सिंह, सुनील सिंह, निर्मल पाठक, पिंटू सिंह थे। संचालन डा. विद्या सागर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed