फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Main accused of transactions of more than 50 crores from 156 accounts arrested

Ballia News: 156 से खातों से 50 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Main accused of transactions of more than 50 crores from 156 accounts arrested
बलिया। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क का खुलासा साइबर पुलिस ने किया है। सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी पंकज सिंह को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 156 से अधिक बैंक खातों से 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। आरोपी का छत्तीसगढ़ सहित पूर्वाचल के कई जिलों में नेटवर्क हैं। जांच टीम को छानबीन में इसके अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पंकज के कनेक्शन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी हैं। यह भी सामने आया है कि पंकज महादेव एप के जरिये सट्टेबाजी करता है।
विज्ञापन

साइबर पुलिस ने 10 दिन पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी में छह महीने में दो खातों से पांच करोड़ के लेनदेन के मामले में भिलाई निवासी जसवंत यादव को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से साइबर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बांसडीह रोड थाना के रघुनाथपुर गांव निवासी अनूप कुमार सिंह ने साइबर पुलिस को दी तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2024 में उत्कर्ष बैंक बलिया में एक करंट अकाउंट खोला गया। खाते का संचालन करने के लिए समस्त कागजात व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम दोस्त शैलेष सिंह निवासी छाता के कहने पर पंकज सिंह निवासी छाता बांसडीह को फरवरी 2024 में दे दिया था। कुछ दिनों बाद खाते का इस्टेटमेंट देखा तो 87 लाख रुपये का लेन-देन मिला।
विज्ञापन

पंकज सिंह के बारे में पता किया तो पता चला कि वह बलिया सहित आसपास के कई जिलों में उसका नेटवर्क है। वह कई लोगों के खातों से बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन करता है। इसके साथ ऋषभ सिंह और दिनेश सिंह भी हैं, जो वर्तमान समय में भिलाई, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। अवैध लेनदेन की शंका पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। साइबर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद पंकज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पंकज ने महादेव एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टेबाजी और दूसरे जिलों के लड़कों से संपर्क होेने की बात स्वीकारी है। उससे मिली अहम जानकारी पर पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। रिपोर्ट आने पर कुछ कहा जाएगा। कृपाशंकर, एएसपी

---------------------------------------------------------------------

जसवंत की गिरफ्तारी से ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा बलिया

साइबर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी जसवंत को दूसरे के बैंक खाते से छह माह में छह करोड़ के लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के बाद जिले से ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का खुलासा हुआ।

शहर के रामपुर महावल निवासी बृजेश यादव के होेने वाले जीजा जसवंत यादव ने उसका और सहतवार निवासी राजू का खाता बक्सर में खोलवाकर एटीएम पासबुक अपने पास रख लिया। मई 2023 से अक्तूबर 2023 तक छह महीने में दोनों खातों से 2.50-2.50 करोड़ रुपये की लेनदेन की गई। अधिक लेनदेन होने पर बैंक ने खाताें को फ्रीज कर दिया। इसकी जानकारी फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) दिल्ली को दी। यूनिट ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
टीम ने दोनों खाताधारकों का नाम पता निकाल कर पूछताछ शुरू की तो दोनों ने खाताधारकों ने खाते के संचालन व पूरा रिकाॅर्ड जसवंत के पास होने की जानकारी दी। साइबर टीम ने जसवंत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खाते को ऑनलाइन सट्टेबाजी व गेम में पैसा मंगाने के लिए प्रयोग होने की जानकारी दी। एक बैंक खाता खोलवाने के बदले में 20 हजार रुपया मिलता था। जिसमें पांच हजार खाताधारक को देते थे।

------------------------------
पंकज निवासी भिलाई छत्तीसगढ़
बांसडीह के छाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed