फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahavir worshiped with pomp, showed weapon skills

धूमधाम से हुआ महावीर का पूजन, शस्त्र कौशल दिखाया

Tue, 17 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Mahavir worshiped with pomp, showed weapon skills
सुखपुरा। कस्बे के नहर के पास सुनरसती पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को महावीरी झंडा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइंस के अनुसार इस बार जुलूस नहीं निकाला गया। सिर्फ हवन-पूजन के बाद ध्वज बदला गया।
विज्ञापन

कस्बे के प्रसिद्ध महावीरी झंडा उत्सव समिति ने पहले ही फैसला लिया था कि इस बार कोविड-19 महामारी के कारण जुलूस नहीं निकला निकाला जाएगा। मंगलवार को समिति के सदस्यों ने मंदिर पर हवन-पूजन के साथ ही ध्वज बदलने का कार्यक्रम आयोजित किया। पंडित अशोक उपाध्याय की ओर से पूजन का कार्य विधि विधान से संपन्न कराया गया। इसके बाद ध्वज बदलने का कार्य हुआ। युवाओं ने शस्त्र पूजन के बाद शस्त्र कौशल भी दिखाया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर देवमुनि प्रसाद गोंड, शिवशंकर, अशोक पटेल, विश्वजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश, संतोष कुमार सिंह पप्पू, बीरबल पटेल, विजय बहादुर चौहान, त्रिभुवन सिंह, पंकज चौहान, मन्नु राम, सुरेंद्र राम, राजमंगल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed