{"_id":"5e4ec7c28ebc3ef29a7d35af","slug":"mahashivratri-today-decorated-shiva-court-ballia-news-vns5118966168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि आज, सजने लगे बाबा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि आज, सजने लगे बाबा दरबार
विज्ञापन
शहर के बालेश्वर मंदिर से शिवरात्रि के पूर्व संध्या पर बाइक जुलूस निकाल कर नगरवासियों को निमंत्र?
- फोटो : BALLIA
बलिया। महाशिवरात्रि आज है। सभी मंदिरों को रंग रोगन कर चमका दिया गया है। नगर में स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई है।
महाशिवरात्रि को लेकर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 21 फरवरी को शिवरात्रि के दिन जगह-जगह भगवान शिव की बरात निकलेगी साथ ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। बालेश्वर नाथ मंदिर भी सज गया है, साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई है। उधर, श्री बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से शिव विवाहोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सुबह निमंत्रण यात्रा निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष अजय चौधरी डब्लू ने बताया कि मंदिर से बाइक जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया गया और नगरवासियों के साथ ही जिले के शिवभक्तों को शिव विवाह उत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया गया। बाबा बालेश्वर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बड़ी संख्या में फोर्स की भी तैनाती होगी।
ग्रामीणों क्षेत्रों में भी शिवालय सज गए हैं। पांडेयपुर स्थित प्रसिद्ध कामेश्वरनाथ मंदिर, नगरा स्थित शिव मंदिर, नरही गांव में स्थित नाथबाबा मंदिर सहित क्षेत्र के दर्जनों शिवालय व मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अवनि नाथ महादेव मंदिर, बाबा बनखंडी नाथ महादेव मंदिर (दिउली बांसडीहरोड), शोकहरन नाथ महादेव मंदिर (असेगा बेरुआरबारी) आदि शिवमंदिर भी सज गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने किया मेला का निरीक्षण
बेरुआरबारी। महाशिवरात्रि असेगा स्थित श्री शोखहरण नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित मेले का निरीक्षण बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। डीएम ने बांसडीह उप जिला अधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्या व खंड विकास अधिकारी प्रवीणजीत को मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही तालाब निरीक्षण के दौरान कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक तहसील में इस तरह के ऐतिहासिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 50 लाख की व्यवस्था का प्रावधान है जो क्षेत्रीय विधायक द्वारा स्वीकृत होना है। श्री शाही ने इसके लिए प्रयास करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एक जर्जर हो चुके कमरे को सामुदायिक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया।
बाबा हरिहर नाथ पंच मंदिर सज धज कर तैयार
दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती स्थित बाबा हरिहर नाथ जी के पंच मंदिर को महाशिवरात्रि के मौके पर सजाया गया है। जहां अखंड हरिकीर्तन शुरू है, पूर्णाहुति शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर होगी। इसमें बाबा हरिहर नाथ जी की विशाल भव्य आरती के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शिव बरात की तैयारियां जोरों पर
बांसडीह। महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की निकलने वाली बरात की तैयारी जोरों पर चल रही है। सैदपुरा स्थित बाबा सैदनाथ, असेगा स्थित बाबा शोखहरण नाथ, बड़सरी स्थित बाबा अवनिनाथ,कस्बा स्थित बाबा भूटेश्वर नाथ, बाबा रघुबेश्वर नाथ, पांडेय के पोखरा स्थित बाबा गरीबा नाथ, केवरा स्थित बाबा कव्रेश्वर नाथ, पुरेश्वर नाथ आदि मंदिर भी सज गए है। वहीं, बांसडीह भूटेश्वर नाथ शिव मंदिर के भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार के रूपों में बाबा की बारात निकाली जाती है।
शिव मंदिर पर हरिनाम संकीर्तन शुरू
दया छपरा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है। वहीं, कई शिवालयों पर आज हरिनाम संकीर्तन भी शुरू है। मधुबनी दया छपरा मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर पर हरिनाम संकीर्तन शुरू हो गया है जो महाशिवरात्रि के दिन तक चलेगा।
रुद्राभिषेक के साथ भंडारा भी
विशुनपुरा। महाशिवरात्रि पर नरही स्थित श्रीनाथ मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन चंद्रकिशोर पांडेय मऊ व सरोज सरगम देवरिया के द्वारा दो गोला बिरहा मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। उधर, नर्वदेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र में आस्था व विश्वास का प्रमुख केंद्र है।