फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maharshi Bhrigu Corridor will soon gain momentum, estimated to cost Rs 65 crore

Ballia News: महर्षि भृगु कॉरिडोर को जल्द मिलेगी रफ्तार, 65 करोड़ खर्च का अनुमान

Fri, 27 Mar 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Maharshi Bhrigu Corridor will soon gain momentum, estimated to cost Rs 65 crore
कुछ इस प्रकार से निर्माण होगा मह​र्षि भृगु कारिडोर। सूचना विभाग
बलिया। पौराणिक व धार्मिक आस्था के प्रतिक महर्षि भृगु मंदिर की तस्वीर बदलेगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से भेजा गया काॅरिडोर का प्रस्ताव शासन से स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के प्रस्तावित महर्षि भृगु कॉरिडोर का प्रस्ताव धर्मार्थ विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को भेज दिया गया है, जिसकी प्रतिलिपि नगर विकास विभाग को भी प्रेषित की गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 10,520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। कॉरिडोर के निर्माण से गंगा नदी और ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित किया जाएगा। भृगु मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। जबकि ददरी मेले के दौरान 50 लाख से अधिक लोग आते हैं।
विज्ञापन

परियोजना को लेकर मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ने भृगु समिति, चित्रगुप्त समिति और मंदिर के पुजारियों के साथ समन्वय बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव लिया गया। समिति में नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उपजिलाधिकारी सदर तथा नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर का विस्तृत प्लान तैयार
कॉरिडोर का विस्तृत आर्किटेक्ट प्लान तैयार किया जा चुका है। नगर पालिका की परिसंपत्तियों और विद्युत विभाग के शिफ्टिंग चार्ज का भी आकलन कर लिया गया है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 65.18 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें करीब 4.67 करोड़ रुपये परिसंपत्ति अधिग्रहण पर खर्च होंगे। प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भी भेजा गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयासों से इस परियोजना के लिए बजट का प्रावधान भी शासन स्तर पर किया गया है।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि महर्षि भृगु काॅरिडोर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उसकी डिजाइन तैयार कर ली गई है। काॅरिडोर बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं मंदिर समेत ददरी मेला व गंगा के महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा। तीनों एक दूसरे से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed