{"_id":"66a5804b56bab20af50bad94","slug":"magic-laden-with-students-collides-with-parked-truck-two-dead-three-referred-12-under-treatment-ballia-news-c-190-1-bal1001-119860-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्रों से भरी मैजिक खड़े ट्रक से टकराई दो की मौत, तीन रेफर, 12 उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्रों से भरी मैजिक खड़े ट्रक से टकराई दो की मौत, तीन रेफर, 12 उपचाराधीन
विज्ञापन
फेफना/बलिया। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा एजेंसी के पास एनएच-31 पर शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे स्कूली बच्चों से ठसाठस भरी मैजिक सड़क पर लहराते हुए पहले पलटी और फिर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घायल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों को पुलिस ने अस्पताल पहंुचाया। एक छात्र को मृत लाया घोषित कर दिया गया। दो छात्रों और ड्राइवर को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इसमें एक और छात्र की गाजीपुर के पास रास्ते में मौत हो गई। बाद में एक और छात्र को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। डीएम, एसपी, एएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति जानी। सीएमओ और सीएमएस भी इलाज करते नजर आए।
चितबड़ागांव की तरफ से शनिवार की सुबह मैजिक बलिया शहर की ओर आ रही थी। इसमें चितबड़ागांव से शहर के माल्देपुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सवार होना शुरू हो गए। फेफना तिराहे पर भी 12 बच्चे इसपर सवार हुए। यहां से रवाना होने के बाद स्पीड अधिक होने से मैजिक अनियंत्रित हो गई। फेफना कस्बा के बाहर एनएच-31 पर लहराते हुए पलटी और किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद छात्र इधर-उधर बिखर गए। बच्चों में चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे, घायल बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर लगते ही बच्चों के परिवार वाले व स्कूल का स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया। एक साथ घायलों और इतने लोगों के आने से अफरा तफरी मच गई। चिकित्सकों ने यश प्रताप सिंह (16) पुत्र राकेश सिंह निवासी पिपरा, लक्ष्मणपुर, हाल निवासी तीखा को मृत घोषित कर दिया। विशाल सिंह (16) पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी चितबड़ागांव, सुमित यादव (16) पुत्र सुशील यादव निवासी चितबड़ागांव, ड्राइवर सोनू (19) पुत्र गोरख निवासी टकरसन बांसडीह रोड को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसमें गाजीपुर के पास विशाल सिंह की भी मौत हो गई। अन्य 13 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में शुरू किया गया। दोपहर में आदित्य सिंह (15) पुत्र अरुण कुमार सिंह चितबड़ागांव को भी वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर डीएम प्रवीण लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर, एएसपी मनोज झा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज की जानकारी ली और मातहतों को निर्देश दिए। सीएमओ डॉ, विजयपति द्विवेदी भी इलाज करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
घायल बच्चों के नाम
अंश (13) पुत्र राम नारायण सिंह निवासी सरया गड़वार, सत्यम तिवारी पुत्र संजय चितबड़ागांव, अनमोल सिंह (14) पुत्र ज्योति प्रकाश सिंह एकौनी, रोहित यादव (14) पुत्र जितेंद्र यादव निवासी फेफना, चित्रांश सिंह (16) पुत्र राकेश सिंह चितबड़ागांव, आदित्य यादव (14) पुत्र मनोज यादव निवासी मिठवार, शाश्वत कुमार (15) पुत्र सुरेंद्र सिंह चितबड़ागांव, आदित्य सिंह (16) पुत्र तेज बहादुर सिंह एकवारी, आदित्य यादव (17) पुत्र जितेंद्र प्रसाद एकवारी, शिवओम केसरी (16) पुत्र छट्ठू लाल केसरी चितबड़ागांव, अजीत कुमार सिंह (15) पुत्र तेज बहादुर सिंह एकवारी, भानु खरवार पुत्र पृथ्वी शंकर खरवार एकौनी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बुआ के घर रह पढ़ाई करता था यश
नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में नौवीं का छात्र यश प्रताप सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी पिपरा कला की माता का देहांत हो चुका है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद यश अपने फूफा स्व. शिवमंगल सिंह के यहां रहकर पढ़ाई करता था। यश की मौत से उसकी बुआ के घर से लेकर पिपरा कला तक कोहराम मचा है। अस्पताल पहुंची उसकी बड़ी मां और अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। पीछे से सिर फटने और अत्यअधिक रक्तस्राव से उसकी मौत होने की बात कही जा रही थी।
-- -- -- -- -- -- -- --
नहीं लगा समाधान दिवस
फेफना। कस्बे के पास हुई दुर्घटना के कारण थाना पुलिस की व्यस्तता व सक्षम अधिकारियों के अभाव में शनिवार को लगने वाला थाना दिवस नहीं लग सका। क्षेत्र के बहुतेरे फरियादी थाने पहुंचे थे।