फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maggie raising sample investigation team arrived Balia

मैगी के सैंपल जुटाने जांच टीम पहुंची बलिया

Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 18 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Maggie raising sample investigation team arrived Balia
देशभर में मैगी को लेकर मचे कोहराम के बीच गुरुवार को दूकानों से सैंपल जुटाने पांच सदस्यीय टीम जिले में पहुंची। कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन की इस टीम ने खासकर ग्रामीण इलाकों की दूकानों से सैंपल एकत्र किए। हालांकि टीम में शामिल सदस्यों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया, लेकिन सूत्रों का कहना है कि टीम तीन-चार दिनों के अंदर रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।
विज्ञापन


देशभर में मैगी पर रोक लगने के बाद इसे लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर ज्यादातर दूकानदारों ने इस प्रोडक्ट को रखना ही बंद कर दिया है। कुछ दूकानदारों को जांच टीम के जिले में होने की भी भनक लग गई थी। यही वजह थी कि पांच सदस्यीय टीम को कई दूकानों से बिना सैंपल लिए ही लौटना पड़ा। हालांकि कई जगहों पर अब भी इसकी बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन की टीम ने ग्राहक बनाकर जगह-जगह दूकानों से मैगी खरीदने के बहाने उसकी चेकिंग की। इस संवाददाता ने जब जांच टीम के एक सदस्य सुनील चंडाला से इस बाबत बात की तो उन्होंने जांच से संबंधित कोई भी जानकारी देेने से इंकार कर दिया, जबकि एक सदस्य ने नाम न प्रकाशित करने के अनुरोध पर बताया कि यहां के मैगी में लेड की मात्रा अधिक हो सकती है, लेकिन स्पष्ट तौर पर कुछ भी जांच के बाद ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के मैगी डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां से काफी पहले से ही मैगी के कार्टन वापस होने लगे हैं। इसके एवज में दूकानदारों को पैसा वापस न कर बिल दिया जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो छोटे-बड़े दूकानदार अब तक 27, 329 कार्टन मैगी डिस्ट्रीब्यूटर को वापस कर चुके हैं। मैगी की वापसी का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed