फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   madrassa board exam preparation completed from today

मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से तैयारी पूरी

Fri, 13 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
madrassa board exam preparation completed from today
बलिया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बने हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल (एमए) तक की परीक्षाएं होगी। परीक्षा में करीब 1600 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी के लिए तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल की परीक्षा 14 मई से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी। परीक्षा दो शिफ्ट में है। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से 11 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम बजे तक है। परीक्षा में कुल 1600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शासन के परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी । स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। प्रश्नपत्र अधिकारियों की सामने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खुलेंगे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय आदि आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश है। मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए अमर शहीद इंटर कॉलेज, रसड़ा, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया, रतसर इंटर कॉलेज, रतसर, गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर और जीएमएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड केंद्र बनें है।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें सेकेंडरी यानी हाईस्कूल से लेकर फाजिल एमए तक की परीक्षाएं होगी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड की तर्ज पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलिया।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed