फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Madrasa board exam from 14, 1600 candidates will be included

मदरसा बोर्ड की परीक्षा 14 से, 1600 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam from 14, 1600 candidates will be included
बलिया। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा जिले में 14 से 23 मई के बीच होगी। पांच परीक्षा केंद्रों पर कुल 1600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराए जाने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। इस बार मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर सीसीटीवी कैमरा और वायस रिकार्डर की निगरानी में कराई जाएगी ताकि परीक्षा की शुचिता कायम रहे।
विज्ञापन

सबसे रोचक बात यह कि इस बार एक भी मदरसा को जिला परीक्षा समिति ने केंद्र नहीं बनाया है। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जो पांच केंद्र बनाए गए हैं, उसमें अमर शहीद इंटर कॉलेज, रसड़ा, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, बलिया, रतसर इंटर कॉलेज, रतसर, गांधी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर और जीएमएम इंटर कॉलेज बेल्थरारोड शामिल है। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के मानक पर खरे नहीं उतरे मदरसा
मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षा कराने के लिए तय मानकों पर जिले में संचालित एक भी मदरसा खरे नहीं उतरे। मसलन, अधिकांश मदरसा ऐसे हैं, जहां चाहरदीवारी ही नहीं है। इसके अलावा, बहुतेरे मदरसा घनी आबादी के बीच संचालित हैं, जहां परीक्षा की शुचिता कायम रखना जोखिमपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला परीक्षा समिति ने मदरसों में परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। - राजीव कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed