फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Made inroads in the family under the guise of friendship, ran away with the girl

Ballia News: दोस्ती की आड़ में परिवार में बनाई पैठ, युवती को लेकर भागा

Fri, 23 Jun 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Made inroads in the family under the guise of friendship, ran away with the girl
बलिया। नरही थाना के एक गांव में बक्सर बिहार निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवती को लेकर भाग निकला परिजनों को इसकी जानकारी होने पर होश उड़ गए। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बक्सर के पंडितपुरा गांव निवासी दीपक पंडित थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोस्ती थी। वह उद्योग धंधे को लेकर हमेशा घर आता जाता था। वह परिवार के सदस्य की तरह हो गया था। इस बीच दोस्त की बहन से उसकी नजदीकी हो गई। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार को घर पर कोई नहीं था, उसी दौरान दीपक घर पर आया और दोस्ती की परवाह न कर बहन को शादी का झांसा देकर भाग ले गया। घर में रखे नगदी पैसा व सोने के आभूषण भी लेकर भाग गया। काफी खोजबीन के बाद इसकी जानकारी होने पर सभी के होश उड़ गए। थाना प्रभारी पन्ने लाल ने कहा कि शिकायत पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर युवक युवती की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed