फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Machine installed at a cost of 40 lakhs, not even a single X-ray in eight months

Ballia News: 40 लाख से लगी मशीन, आठ महीने में एक भी एक्सरे नहीं

Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Machine installed at a cost of 40 lakhs, not even a single X-ray in eight months
जयप्रकाश नगर। सिताबदियारा के दलजीत टोला स्थित प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मुरली छपरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आठ माह पहले सांसद निधि से चालीस लाख रुपये की लागत से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई। अब तक दोनों मशीनें चालू नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

इन दोनों अस्पतालों पर करीब 40 हजार की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी है। इन अस्पताल पर आने वाले मरीजों को विवश होकर एक्स-रे के लिए निजी क्लीनिकों का रुख कर दस किलोमीटर से लेकर तीस किलोमीटर तक की यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के चिकित्साधिकारी डाॅ. देवनीति ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाशनगर में एक्सरे मशीन तो लग गई। मुरली छपरा में एक्सरे मशीन लग चुकी है, चालू भी हो गई थी, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से दोनों मशीनें बंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed