फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maa Kapileshwari Bhavani Temple grappling with waterlogging even during the month of Sawan

Ballia News: सावन में भी जलभराव से जूझ रहा मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर

Tue, 04 Aug 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Kapileshwari Bhavani Temple grappling with waterlogging even during the month of Sawan
फेफना क्षेत्र के कपूरी गांव ​स्थित मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में हुआ जल भराव।संवाद
फेफना। सावन माह में जहां शिवालयों और देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं विकास खंड हनुमानगंज की ग्राम पंचायत कपूरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे अवस्थित प्राचीन मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी मंदिर के प्रवेश मार्ग पर पानी और गंदगी जमा रहती है। सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते हैं लेकिन जलभराव के कारण उन्हें कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण धार्मिक स्थल पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सुधीर सिंह, मंगल देव सिंह, मनोज कुमार सिंह, झुनझुन सिंह, रणविजय सिंह, छोटू सिंह सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्ग की तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप नहीं है और सावन के दौरान इसे प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed