{"_id":"69a0a5206831e1823c006332","slug":"lucknow-stf-seized-471-cases-of-english-liquor-ballia-news-c-190-1-ana1001-158623-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लखनऊ एसटीएफ ने 471 पेटी अंग्रेेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लखनऊ एसटीएफ ने 471 पेटी अंग्रेेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ द्वारा पकड़ा गया अवैध तरीके से बिहार ले जाई जा रही शराब तथा पिकअप वाहन। पुलिस विभा
जयप्रकाश नगर। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में रात के अंधेरे में शराब की तस्करी चल रही है। बुधवार की रात को बार्डर पर एसटीएफ टीम कमिश्नरेट लखनऊ व बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर दो पिकअप से 471 पेटी में रखी 4852.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।
शराब की अनुमानित कीमत 23 लाख रुपये है। पुलिस ने एसटीएफ उपनिरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दकी की तहरीर पर धर्मजीत भारती, करन शाह, पिंटू प्रसाद, सुमित सिंह, सुनील गुप्ता, अमरजीत सिंह, गौतम सिंह, चालक अजय अग्निहोत्री और वाहन मालिक पंकज पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे के रास्ते पिकअप वाहनों में भरकर शराब को नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जाने की सूचना पर एसटीएफ और बैरिया पुलिस की टीम ने घेरेबंदी की।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में दो पिकअप वाहन आने पर रोका तो चालक वाहन खड़ा कर भागने लगे। टीम ने धर्मजीत भारती (22), करन कुमार शाह (21) और पिंटू प्रसाद (34) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब बैरिया स्थित गोदामों से नदी के रास्ते नाव से बिहार ले जा रहे थे। संवाद