फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lover turned away from promise of marriage girl of gujrat reached Ballia Nagra police station

Ballia: सात जन्मों के साथ का वादा कर मुकरा प्रेमी, गुजरात से बलिया पहुंची युवती ने लगाई पुलिस से गुहार

Sun, 25 Dec 2022 07:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 07:31 PM IST
सार

गुजरात की युवती से सात जन्मों के साथ का वादा कर प्रेम की पींगे बढ़ाने वाला बलिया निवासी अचानक शादी से मुकर गया। ऐसे में दुखियारी प्रेमिका की मदद को आगे आई पुलिस। फिर क्या प्रेमी को भी झुकना पड़ा। मामला बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन
Lover turned away from promise of marriage girl of gujrat reached Ballia Nagra police station
सोशल मीडिया के जरिये दोनों के बीच हुआ था प्यार

विस्तार

बलिया निवासी युवक और गुजरात की एक युवती पहले फेसबुक पर दोस्त बने, वाट्सएप के जरिये बातें शुरू हुईं। बातचीत करते-करते प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों मिलने-जुलने भी लगे। युवती से सात जन्मों के साथ का वादा कर प्रेम की पींगे बढ़ाने वाला प्रेमी कोरोना काल में घर आ गया और अब शादी से मुकर गया।

विज्ञापन


ऐसे में दुखियारी प्रेमिका रविवार को बलिया पहुंच गई। नगरा थाने में युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार की लगाई। युवक और युवती अलग-अलग समुदाय के हैं। पूरे दिन थाने में मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी एसएन वैस नगरा थाने पहुंचे। युवती से विस्तृत पूछताछ की।

विज्ञापन

युवक की दूसरी जगह तय हो गई थी शादी

इधर, आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अंत में मामला बिगड़ता देख युवक शादी के लिए राजी हुआ तब जाकर मामला शांत हुआ। कस्बे का युवक दिल्ली में रह कर नौकरी करता था। इसी दौरान गुजरात की एक लड़की से फेसबुक के माध्यम से प्रेम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच साल दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों ने शादी करने का वादा भी कर लिया। इधर युवक की शादी परिजनों ने फरवरी माह में कहीं अन्यत्र तय कर दी। हालांकि युवक ने इस शादी से इंकार कर दिया।

वहीं शादी तय होने की जानकारी जब युवती को मिली तो वह रविवार को नगरा थाने पहुंच गई। इसमें हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने युवती को पुलिस तक पहुंचाने में मदद की।  यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed