{"_id":"60032f0f8ebc3e2ef0280de3","slug":"lover-girlfriend-missing-by-making-live-video-of-suicide-on-facebook-ballia-news-vns569531396","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आत्महत्या का लाइव वीडियो बनाकर प्रेमी-प्रेमिका लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आत्महत्या का लाइव वीडियो बनाकर प्रेमी-प्रेमिका लापता
विज्ञापन
नरही। शादी के लिए घरवाले तैयार नहीं हुए तो एक प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर आत्महत्या का लाइव वीडियो अपलोड कर दिया। इसके बाद से दोनों लापता हैं। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी उपेंद्र गौड़ लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान चलाता है। उसका दूसरे गांव की नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध हो गया। परिवारवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए तो शुक्रवार की रात प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग गए। शनिवार को फेसबुक पर दोनों का जहर की शीशी मुंह में गिराते वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। प्रेमी की बाइक यूपी-बिहार सीमा पर स्थित भरौली में वीर कुंवर सिंह सेतु के बगल में निर्माणाधीन पुल के पास मिली। परिजनों को जानकारी हुई तो बाइक लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। घटना को लेकर दोनों परिवार में कोहराम मचा है। नरही थाना की पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
अभी तक लड़का या लड़की किसी भी पक्ष से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामला हमारे संज्ञान में है। उनकी तलाश में कई पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।-ज्ञानेश्वर मिश्रा, एसएचओ, नरही थाना