{"_id":"6002d5bc280b7235f5719b47","slug":"lover-couple-share-live-video-of-suicide-on-facebook-in-ballia-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बलिया में फेसबुक पर डाला आत्महत्या का लाइव वीडियो, फिर गायब हो गया प्रेमी जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बलिया में फेसबुक पर डाला आत्महत्या का लाइव वीडियो, फिर गायब हो गया प्रेमी जोड़ा
Sat, 16 Jan 2021 05:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Jan 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर शेयर किया वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घरवालों के शादी के लिए तैयार नहीं होने पर एक प्रेमी जोड़े ने फेसबुक पर अपनी आत्महत्या का लाइव वीडियो अपडेट किया और गायब हो गए। परिवार के लोग जिले के नरही थाना क्षेत्र स्थित भरौली पुल से बाइक घर ले आए हैं, जबकि पुलिस प्रेमी प्रेमिका को ढूंढ़ने में जुटी है।
विज्ञापन
नरही थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी उपेंद्र गौड़ लक्ष्मणपुर चट्टी पर सजावट की दुकान चलाता है। बड़का खेत गांव निवासी एक परिवार लक्ष्मणपुर चट्टी पर ही झोपड़ी लगाकर निवास करता है। उसकी नाबालिग लड़की से उपेंद्र गोंड का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात में दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
शनिवार को फेसबुक पर जहर की शीशी मुंह में गिराते वीडियो वायरल कर लापता हो गए। बाद में इनकी बाइक यूपी-बिहार सीमा पर स्थित भरौली में वीर कुंवर सिंह सेतु के बगल में निर्माणाधीन पुल के पास मिली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो भरौली से बाइक लेकर घर आए।
विज्ञापन
नरही थाना की पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर दोनों परिवार में कोहराम मचा है। परिवार सहित पुलिस भी खोजबीन में लगी है। जबकि इस घटना को लेकर लक्ष्मणपुर चट्टी पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।