फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Love happened on Instagram, the lovers got united

Ballia News: इंस्टाग्राम पर पर हुआ प्यार, एक दूजे के हुए प्रेमी युगल

Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Love happened on Instagram, the lovers got united
चार माह पहले इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ। जब प्यार परवान चढ़ा तो प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी रात में उसके घर पहुंच गया। गांव वालों को जब पता चला तो प्रेमी को पकड़ कर प्रेमिका के घर में ही बंद कर दिया। सुबह मऊ जनपद के थाना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमी के परिजनों को बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

गांव वालों की मौजूदगी में मंदिर पर जयमाल व सिंदूरदान की रस्म पूरी की गई। इस दौरान मंदिर पर सैकड़ों पुरुष व महिलाएं मौजूद रहीं। युवक के पिता व उसके गांव के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। हालांकि प्रेमी व प्रेमिका अलग अलग जाति के थे। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से प्यार हो गया। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार में सिर्फ मां है। चैट के जरिये दोनों ने साथ में जीने साथ में मरने की कसम खा ली। युवती के बुलाने पर युवक बाइक से रात में उसके घर पहुंच गया। गांव वालों को जब इसकी भनक लगी तो पकड़ कर युवती के साथ ही कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब युवक के परिजन पहुंचे तो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed