फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Looted exemption: all vehicles sold in 10 hours

छूट पर लूट: 10 घंटे में बेचे गए सारे वाहन

Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Looted exemption: all vehicles sold in 10 hours
सुप्रीमकोर्ट के निर्देश के बाद टू व्हीलर कंपनियों ने वाहन बेचने के लिए 22 हजार रुपए तक सस्ते कर दिये। इतनी बड़ी छूट को ग्राहकाें ने भी हाथों हाथ लिया। एजेंसियों ने 10 घंटे के अंदर ही सभी टू व्हीलर बेच दिए। वाहन खरीदने आए लोगों ने कैश में ही एजेंसी को पेमेंट भी कर दी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बीएस 3 गाड़ियों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। यह फैसला 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इसके बाद देशभर में सिर्फ बीएस 4 उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियां ही बेची और रजिस्टर्ड करवाई जा सकेंगी। दो दिनों के भीतर जनपद के विभिन्न कंपनियों के शोरूमों से करीब 1000 से 1200 बाइकों की डिलेवरी हुई।
विज्ञापन


बीएस थ्री मानक की गाड़ियों के पंजीकरण पर एक अप्रैल से रोक लगने के बाद बाइक एजेंसी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। जिन एजेंसी संचालकों ने इसे गंभीरता से लिया। उसके अधिक से अधिक दाम घटाकर गुरुवार को ही अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर ली। जबकि दस से 15 हजार रुपये कम करने वाले बाइक दूकानदारों को दूसरे दिन भी बाइक बेचने के लिए मगजमारी करनी पड़ी। हीरो कंपनी के स्थानीय शोरूम संचालक के अनुसार, बीएस 3 इंजन वाली करीब 200 सौ से अधिक बाइकें गुरुवार को ही बिक गईं। शुक्रवार को हीरो के शोरूम पर बाइक खरीदने वालों की भीड़ सुबह से ही लगी रही।
विज्ञापन


हीरो एजेंसी संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की मानें तो दूसरे दिन उनके पास बीएस थ्री मानक की कोई गाड़ी शेष नहीं रह गई। जबकि बजाज के शोरुम पर सुबह से ही धक्का-मुक्की होती रही। ऐसे में शुक्रवार की सुबह से ही भीड़ रही। शाम तक करीब 150 से अधिक बाइक बिकीं। वहीं होंडा शोरुम पर भी बाइक अधिक तेजी से बिक्री होती रही। 100 से अधिक बाइक बेची गई, जिसमें एक्टिवा थ्रीजी 35, नवी 17 और ड्रीम युवा 40 के अलाव अन्य माडलों की बाइकें बिकी। वहीं टीवीएस एजेंसी के संचालक ने सात हजार ही एक बाइक पर छूट दे रखी थी। लिहाजा उसके बाइकों की बिक्री कम रही। जिससे दो एजेंसियों को मिलाकर 120 बाइक ही बिक पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में सभी शोरुम की बात करें तो बीएस थ्री मानक वाली बाइकों को बेचने में हीरो का शोरुम तथा बजाज का शोरुम अव्वल रहा। कुछ लोग पैसा होने के बाद भी गाड़ी नहीं ले सके। उनके मन में आशंका इस बात की रही कि कहीं बाइक लेने के बाद पंजीकरण न हो सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed