फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Long battle for Suheldev and Bandra Express

सुहेलदेव व बांद्रा एक्सप्रेस के लिए चली लंबी लड़ाई

Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Long battle for Suheldev and Bandra Express
बलिया। बलिया सदर से भाजपा सांसद ने बुधवार को संसदीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में गाजीपुर से चलने वाली दो ट्रेनों को छपरा से चलाने की बात पर आम सहमति की जानकारी दी। इससे जिले के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब ये दोनों ट्रेनें जिले के लोगों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई थीं। इनमें गाजीपुर से नई दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस व बांद्रा जाने वाली ट्रेन शामिल है। गौरतलब हो कि बीते साल बलिया में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के कार्यक्रम में जब सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इन ट्रेनों को बलिया से चलाने की मांग की थी तो गाजीपुर में काफी विरोध जताया गया था। तब रेलवे ने सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद इन ट्रेनों के बलिया से परिचालन के निर्णय को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि जब गाजीपुर से सांसद मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री बने तो उन्होंने पूरे पूर्वांचल में विकास के काफी कार्य कराए। इस दौरान अपने जिले को सौगात के रूप में नयी दिल्ली के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराया था। इस ट्रेन को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन के चलने के बाद से ही इसे बलिया से चलाने की मांग उठने लगी थी। तब बलिया क्षेत्र के तत्कालीन सांसद भरत सिंह ने रेल मंत्रालय तक पत्राचार भी किया था लेकिन बात बनी नहीं। इस बीच मनोज सिन्हा ने मुंबई के लिए बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन भी गाजीपुर से ही शुरू करा दिया। इसके बाद हुए चुनाव में मनोज सिन्हा हार गए और बलिया सदर से वीरेंद्र सिंह मस्त सांसद हो गए। सरकार के गठन के बाद मस्त ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव से मिलकर सुहेलदेव एक्सप्रेस व बांद्रा एक्सप्रेस को बलिया से संचालित कराने की मांग की।
विज्ञापन

सुहेलदेव एक्सप्रेस गाजीपुर से सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलती है। जबकि बांद्रा गाजीपुर से सप्ताह में दो दिन मंगलवार व रविवार को संचालित होती है। मस्त के रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिलने के बाद इन ट्रेनों को पिछले साल ही बलिया से चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी लेकिन गाजीपुर में विरोध के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर सांसद ने इन ट्रेनों को छपरा से चलाने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इसे लेकर रेलवे ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है और जल्द ही इनका टाइम टेबल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed