{"_id":"664c8d5514392107450c9d3a","slug":"lok-sabha-election-satta-ka-sangram-in-ballia-amar-ujala-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta ka Sangram: नेताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप, आरक्षण बिल को लेकर हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta ka Sangram: नेताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप, आरक्षण बिल को लेकर हुए आमने-सामने
Tue, 21 May 2024 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 05:32 PM IST
सार
अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को बलिया लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। दोपहर में युवाओं से उनके मुद्दों पर सवाल पूछे गए। इसके बाद शाम को नेताओं के साथ वार्तालाप हुई। सभी पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी। बलिया जिले में कहीं समस्याएं अभी भी बरकरार हैं तो कहीं जस की तस पड़ी हुई हैं। आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगे।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि 4 जून को जब मतगणना होगी तो हमारी सरकार बनेगी। वहीं, विपक्षी नेताओं ने कहा कि आप लोग धर्म और जाति के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। हिन्दू-मुस्लिम किए जा रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ हवाहवाई बातें हो रही हैं।
भाजपा के लोगों ने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस ने विकास कार्य किया तो मोदी के आने पर क्यों हार गई? जनता का साथ मिलता तो आज सपा-कांग्रेस फिर से आती, लेकिन इन्होंने सिर्फ परिवारवाद का साथ दिया। इसलिए जनता ने इन्हें त्याग दिया। कार्यक्रम में मौजूद युवा नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इस बार इन लोगों की गुंडई ही 400 के पार होगी।