Lok Sabha Election: जनसभा के बीच से नामांकन करने के लिए रवाना हुए रविंद्र कुशवाहा, जानें- पूरा मामला
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बुधवार को बलिया में सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया।
विस्तार
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा को बुधवार को नामांकन करना था। नामांकन में शामिल होने के लिए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोपहर 1:00 बजे के बाद सुखपुरा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से सुखपुरा आना था, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलकर सड़क मार्ग से लखनऊ से सुखपुरा पहुंचे।
जनसभा में सुभासपा सुप्रीमो और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहे। नेताओं के संबोधन से समय बढ़ता देख बीच जनसभा से ही विधायक केतकी सिंह और अन्य नेताओं के साथ रविंद्र कुशवाहा नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट निकल गए। दोपहर लगभग पौने तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन सीआरओ कोर्ट में दाखिल किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.