फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election JP Nadda said rahul gandhi lalu yadav arvind kejriwal is corrupt

Lok Sabha Election: 'राहुल से लेकर लालू, केजरीवाल सभी बेल पर', जेपी नड्डा ने विपक्ष पर चलाया सियासी बाण

Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 05:38 PM IST
सार

Lok Sabha Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीति की परिभाषा बदल गई। 10 साल पहले तक लोग मान चुके थे हमारा देश नहीं बदल सकता। हमें ऐसे ही जीना है। इस उदासी भरे मानसिकता में 10 साल में अंतर नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं। अब आम लोग भी कहते हैं कि भारत बदल गया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election JP Nadda said rahul gandhi lalu yadav arvind kejriwal is corrupt
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : X @JPNadda

विस्तार

घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है। राहुल से लेकर लालू, केजरीवाल सभी बेल पर चल रहे हैं। इनके नेता या तो बेल पर हैं या जेल में। विपक्ष दल राम विरोधी है। कांग्रेस ने राम को बताया था काल्पनिक। ये राष्ट्र विरोधी हैं, सनातन धर्म विरोधी है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बलिया के जनाड़ी स्थित मैदान में विपक्षी गठबंधन और नेताओं पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण लाना चाहते हैं। यह दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का काम है। अखिलेश यादव पिछड़ा और दलित विरोधी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की भी मंशा धर्म के आधार पर आरक्षण लाने की है। संविधान की जानकारी राहुल गांधी को नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर भाजपा काम नहीं करती। घमंडिया गठबंधन, परिवारवाद का पोषक है। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में भारत की राजनीति भी बदल गई है। इसको समझना चाहिए। 

जेपी नड्डा कहा कि हमने कोरोना को देखा है। 140 करोड़ देशवासियों को डबल डोज बूस्टर के साथ वैक्सीन लगा कर देशवासियों को बचा लिया। कोरोना में अमेरिका की अर्थ नीति डांवाडोल हो गई। जापान, चीन और ऑस्ट्रेलिया भी परेशान हो गए।


नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत 11 स्थानों की छलांग लगाकर देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। बहुत जल्द दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैं स्वास्थ्य मंत्री रहा हूं। इस देश में डिप्थीरिया की दवा आने में 28 से 30 साल लगे,  टेटनेस की दवा आने के लिए 30 साल लगे।

जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर एक नहीं दो-दो कोराना रोधी वैक्सीन बना पूरे देश को दिखा दिया। आज भारत दवा बनाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर खड़ा है। एक्सपोर्ट में नंबर वन पर है। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। 10 साल पहले इसी मोबाइल पर लिखा होता था मेड इन चाइना, मेड इन जापान। अब मेड इन इंडिया लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed