फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election Brajesh Pathak took dig the opposition in ballia

Lok Sabha Election: धर्म और अर्धम के बीच हो रहा यह चुनाव, ब्रजेश पाठक ने विपक्षियों पर किया कटाक्ष

Thu, 09 May 2024 12:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 May 2024 12:43 AM IST
सार

Lok Sabha Election: उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भाजपा के लोग भारत माता की जय बोलते हैं। दूसरी ओर विपक्षी भारत माता को डायन कहते है। अब आपकों तय करने है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत में भारत माता की जय बोलने वाले जाएंगे या फिर भारत माता को अपशब्द कहने वाले लोग।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Brajesh Pathak took dig the opposition in ballia
जनसभा में मंच पर अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को सपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनाने और राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले के बीच हो रहा है। यह लड़ाई धर्म-अधर्म के बीच है। एक ओर धर्मध्वज लिए भाजपा है तो दूसरी ओर सनातन विरोधी भ्रष्टाचारी दल हैं।

विज्ञापन


वे बुधवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के बांसडीह विधानसभा के सुखपुरा इंटर कालेज में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि देश में वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार और घोटालों से सरकार चलाई थी तथा उनके मंत्री जेल गए थे। वर्ष 2014 के बाद से देश भ्रष्टाचारमुक्त हुआ और विकास का डंका बजा। सभी लोगों को  निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल रही है। पिछली कांग्रेस भ्रष्टाचार व सपा सरकार गुंडों व लफंगे की पार्टी थी। पूर्व में शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों का हाल बुरा था, तबेले खोल दिए जाते थे। हमने कायाकल्प योजना के माध्यम से स्कूलों का नवीनीकरण कराया है।


बच्चों को जूता-मोजा, ड्रेस मध्यान भोजन और गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। आज 1 करोड़ 92 लाख बच्चे शिक्षा ले रहें हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमें चुनौती मिली है, जिसे पार कर दिखाना है। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास हुआ है। इस मौके पर मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि रहे।

डिप्टी सीएम का किया स्वागत
नगर पंचायत चितबड़ागांव में बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के जनपद आगमन पर कार्यालय परिसर में चेयरमैन अमरजीत सिंह ने स्वागत किया गया। साथ ही उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके नगर पंचायत चितबडागांव के सभासद व सभासद प्रतिनिधि के साथ भाजपा वरिष्ठ नेता सुमन सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed