फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lockout on social welfare office

समाज कल्याण दफ्तर पर तालाबंदी

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lockout on social welfare office
छात्रवृत्ति को लेकर विभिन्न कालेजों के छात्र नेताओं ने समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी करा दी और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। उनका आरोप था कि अधिकारियों की उदासीनता के चलते ही छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते में नहीं भेजी गई है। बाद में अफसरों के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे ।
विज्ञापन


जनपद के कई महाविद्यालयों में स्नातक छात्रों की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि अब तक छात्रों के खाते में नहीं भेजी गई। इससे छात्रों मेें काफी नाराजगी है। सोमवार को कार्यालय खुलने के  कुछ ही देर बाद छात्रों ने पूछताछ शुरू कर दिया। लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी टाल-मटोल करते रहे।
विज्ञापन


करीब एक बजे के बाद आक्रोशित छात्रों ने कार्यालय परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए समाज कल्याण विभाग के सभी कार्यालयों पर ताला बंद करा दिया। इस दौरान कर्मचारियों से नोंकझोक भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों की गड़बड़ी से ही उनकी छात्रवृत्ति अब तक उनके खाते में नहीं आई है। कहा कि अब हम छात्रों को एकजुट होकर लडने की जरुरत है। इस मौके राजकुमार, दिनेश कुमार, रमेश कुमार, प्रियम सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, नयनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed