फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Loan taken from bank by fake name transfer

सैनिकों के शौर्य को करें स्वीकार, दें सम्मान : डीएम

Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Loan taken from bank by fake name transfer
14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए भारतीय सशस्त्र बलों के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के सम्मान और मान्यता के प्रतीक के रूप में रविवार को आठवां सशस्त्र बल अनुभवी दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर नारियों और विशिष्ट पदक विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र तथा अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य राष्ट्र की सेवा में हमारे दिग्गजों की नि:स्वार्थ भक्ति और बलिदान को स्वीकार करना तथा उनका सम्मान करना है। यह दिवस सैनिकों की सेवाओं के संकल्प को दोहराने और उन्हें आश्वस्त करने के लिए मनाया जाता है कि उनके बहुमूल्य सुझावों का हमेशा स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शिवपुर दियर नई वस्ती निवासी वीर नारी चन्द्रावती देवी पत्नी शहीद रामलाल राम, श्रीनगर निवासी रीता देवी पत्नी शहीद शिवबालक सिंह, गोपालपुर बाछापार निवासी उर्मिला देवी पत्नी शहीद मुन्नीलाल, दुमदुमा फेफना निवासी शिवकुमारी देवी पत्नी शहीद सुदामा यादव, दुबहर निवासी पार्वती देवी पत्नी शहीद राजेश कुमार यादव व सिसवारकलां निवासी मंजू देवी पत्नी शहीद बदन यादव तथा सेना मेडल प्राप्त मनियर निवासी आशा देवी पत्नी शहीद वीरेन्द्र सिंह को सम्मानित किया।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास बलिया के बाबू श्याम नारायण यादव, विनोद कुमार व शिवशंकर सिंह, प्रेमशंकर यादव, राधाकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed