{"_id":"5de160de8ebc3e54ba582bea","slug":"loan-of-two-crores-distributed-among-43-beneficiaries-ballia-news-vns497060056","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मेला: 43 लाभार्थियों में दो करोड़ का लोन वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मेला: 43 लाभार्थियों में दो करोड़ का लोन वितरित
विज्ञापन
ऋण का चेक महिला को वितरण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला उद्योग केंद्र कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर लोन वितरित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत 43 लाभार्थियों को कुल दो करोड़ का लोन दिया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लाभार्थियों से बातचीत की और उन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक उन्नति के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रसड़ा विपिन कुमार जैन ने कहा कि नौकरी के लिए अन्य प्रांतों में न जाकर अपने आसपास ही स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक विकास कर सकें, इसके लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, स्टैंडअप/स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं चलाई जा रही है। उपायुक्त (उद्योग) राजीव कुमार पाठक ने उद्योग धंधों से जुड़ी दर्जन भर लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के अधिकारियों ने लोन के लिए बैंक की शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। संयुक्त आयुक्त (उद्योग), आजमगढ़ रंजन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में यह कैंप लगा। इस दौरान आरसेटी के निदेशक प्रदीप सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शरद चन्द यादव के अलावा बैंक अधिकारियों में बरूणेंद्र कुमार, अमत सिंह, विश्वास गुप्ता, राहुल कुमार, आरके सिंह, रणधीर कुमार, आलोक कुमार, अजीत मिश्रा, अश्विनी पांडेय, कविता सिंह, अजीत गुप्ता, संदीप यादव आदि मौजूद थे।
-
10 व 24 दिसंबर को भी लगेगा कैंप
उपायुक्त (उद्योग) राजीव कुमार पाठक ने बताया कि इसी तरह के कैंप 10 दिसम्बर व 24 दिसंबर को भी उद्योग केंद्र परिसर में ही लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से विभिन्न उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार की स्थापना कराई जाएगी।