{"_id":"61b0e97e810443293c48de05","slug":"livestock-extension-officer-s-house-theft-of-lakhs-ballia-news-vns6268351145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुधन प्रसार अधिकारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुधन प्रसार अधिकारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ व धर्मनपुर गांव में एक ही रात मकान में छत के सहारे नीचे उतर दो बंद कमरों का दरवाजा तोड़ चोरों ने करीब 20 लाख रुपए के आभूषण, 15 हजार रुपये नकदी व आवश्यक कागजात लेकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन की। लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
गड़वार ब्लॉक परिसर स्थित पशु चिकित्सालय में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी शिवाजी सिंह का बुढ़ऊ गांव में दो मंजिला मकान है। मंगलवार की रात में घर के सभी सदस्य अपने अपने कमरे सोए थे। शिवाजी सिंह ऊपरी तल के कमरे में सोए थे और सदस्य नीचे के तल के कमरों में सोए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी इलाज के लिए पीजीआई गई हुई है। जिसके चलते उनका कमरा व उनकी बहू के कमरा का बाहर से ताला बंद था। मंगलवार की रात करीब ढाई बजे शिवाजी सिंह की भाई की पत्नी को शौच के लिए जब वह बाहर जाने को दरवाजा खोला तो वह नहीं खुला। शंका होने पर शिवाजी सिंह को मोबाइल से फोन किया। छत से उतरकर शिवाजी नीचे आए और भाई की पत्नी के कमरे का दरवाजा खोले। जहां देखा कि बंद दो कमरों का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्सा, अलमारी तोड़ कर पूरे सामान को बिखेर दिया था। वहीं आलमारी व बक्से में रखे सोने की चूड़ी, एक सेट झुमका, बाली, अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, सोने की चेन, मंगटीका, कीमती हाथ की घड़ी, बीस चांदी के सिक्का, पांच पायल, चांदी का ग्लास, कटोरी सहित पंद्रह हजार नगदी की चोरी हो चुकी थी। रात में ही गृहस्वामी द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह गृह स्वामी ने इसकी लिखित तहरीर गड़वार पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसी रात गड़वार थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में श्याम नारायण वर्मा के घर का जंगला काटकर चोरों ने पांच हजार नगदी समेत हजारों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी से लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।