फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Live farmer shown dead in Khatauni, case filed

Ballia News: जीवित किसान को खतौनी में दिखाया मृत, मुकदमा

Sun, 14 Jan 2024 02:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Live farmer shown dead in Khatauni, case filed
सदर तहसील में अज्ञात व्यक्ति के जीवित किसान को मृत दिखाकर दूसरे का नाम खतौनी में अंकित करने का मामला आया है। पीड़ित ने डीएम को पत्रक देकर जांच की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जांच की आंच कानूनगो तक पहुंचने पर उन्होंने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामला तीन वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

सदर तहसील के शेर सर्किल के कानूनगो व देवरार निवासी मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि बांसडीह के राजपुर निवासी हरेराम ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोप लगायान था कि राजस्व निरीक्षक गड़वार मुझें मृतक दिखाकर मौजा ताल सुरहा परगरना पर रविशंकर पुत्र हरेराम, गीता पत्नी हरेराम निवासी राजपुर परगना खरीद तहसील बांसडीह का नाम दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि हरेराम जीवित है, जब मुझे इसकी जानकारी हुईं तो अभिलेखों की छानबीन किया तथा पाया कि खतौनी पर दर्ज आदेश 24 अगस्त 2019 को दर्ज हुआ है। मेरे द्वारा मौजा ताल सुरहा परगना सदर तहसील के मालिकान रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिस पर उपरोक्त आदेश अंकित नहीं पाया गया।

अन्य अभिलेखों की छानबीन करने पर पाया कि 24 अगस्त 2019 को मेरी तैनाती राजस्व निरीक्षक रानी गड़वार तथा गुरवा पर थी। जबकि मौजा ताल सुरहा राजस्व निरीक्षक क्षेत्र जीराबस्ती के क्षेत्र में पड़ता है। उक्त कार्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानबूझ कर मेरे विरुद्ध किया गया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने बताया की कानूनगो की तहरीर पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed