{"_id":"62fd2ec4f075f448c92de34f","slug":"liquor-was-lifted-from-warehouse-in-the-name-of-shop-reached-bihar-border-ballia-news-vns6695723128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से दुकान के नाम पर हुआ शराब का उठान, पहुंच गई बिहार बार्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम से दुकान के नाम पर हुआ शराब का उठान, पहुंच गई बिहार बार्डर
विज्ञापन
13 अगस्त को दुबहड़ पुलिस द्वारा पकड़ी गई चालीस पेटी विदेशी शराब आबकारी विभाग के गले की हड्डी बन गया है। यही वजह है कि विभाग मामले की लीपापोती में जुटा है। हालांकि अब तक हुई पुलिसिया जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए है। पुलिस ने बिहार के जिस युवक को शराब को अवैध रुप से ले जाते हुए पकड़ा था, वह फिलहाल जेल में है, लेकिन बरामद चालीस पेटी अंग्रेजी शराब शहर के एक एफएल-टू गोदाम से उठाई गई थी। पुलिसिया जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस शराब को गोदाम से करीब डेढ़ किमी दूर पश्चिम स्टेशन के पास स्थित एक दुकान पर पहुंचना था, लेकिन पहुंच गई करीब 13 किमी दूर जनेश्वर मिश्र सेतु के उस पार, जहां से बिहार ले जाते वक्त पुलिस ने धर दबोचा। इतना ही नहीं पेटियों में भरी शराब को बकायदा विभागीय पोर्टल पर अपलोड भी किया गया था ताकि जांच पड़ताल में मामला उजागर ना हो। यह बात तब सामने आई जब विभागीय अधिकारियों ने गोदाम का स्टॉक मिलान मंगलवार को कराया। इस दौरान गोदाम में करीब छह सौ अंग्रेजी शराब की पेटियां कम मिली। हालांकि विभागीय अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन अंदरखाने मिली जानकारी के अनुसार, विभाग मामले को लेकर गोदाम संचालिका के विरुद्ध कार्रवाई करने के मूड में है।
बता दें कि बीते 13 अगस्त को थानाध्यक्ष दुबहड़ अतुल कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर रात में करीब 11.30 बजे विशाल कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी कुदरबांधा थाना गरखा जिला छपरा बिहार को हंडई कार से तस्करी करते हुए 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था।
मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही। पुलिस की जांच के दौरान विभाग की ओर से पूरा सहयोग पुलिस को दिया जाएगा। इसके अलावा विभाग की ओर भी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-विष्णु प्रसाद दूबे, जिला आबकारी अधिकारी, बलिया।