फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Light rain in rural areas

Ballia News: ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश

Tue, 03 Jun 2025 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Light rain in rural areas
बलिया। चार दिनों से तीखी धूप व लू के थपेड़ों की मार झेल रहे लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिल गई। सुबह बादल व दिन धूप के बाद शाम को फिर बादल छा गए। ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश से उसम बना रहा। हल्की हवा भी चलती रही। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। चार दिनों से आसमान से बरसती आग से हर कोई बेहाल हो गया था। दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह आसमान में बाद छाए रहे लेकिन दस बजे के बाद तीखी धूप निकल गई। दोपहर बाद फिर मौसम का रुख बदला और ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बादल छाने के बाद भी उमस बरकरार रहा। लोग पसीना से तर-बतर होते रहें। कुछ दूर पैदल चलने पर प्यास लग जा रही थी।
विज्ञापन

बीमारियों का खतरा बढ़ा
चिलकहर। मंगलवार के दिन हुई क्षेत्र में 10 मिनट के लिए हुई हल्की बारिश की वजह से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी की वजह से घरों में लगे हैंडपंप ने पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। हल्की बारिश होने की वजह से संक्रामक रोग की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed