{"_id":"ae9d75712f8ae8c6883be000e3586690","slug":"lifted-encroachment-by-railway-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की टीम ने हटवाया अतिक्रमण सात हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की टीम ने हटवाया अतिक्रमण सात हजार वसूले
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे पर्यवेक्षकों तथा सुपरवाइजरों की आईओडब्लू कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर में व्याप्त गंदगी के साथ ही रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने एक टीम बनाकर परिसर से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई अवैध अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों से अर्थदंड वसूला गया।
रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही करीब एक दर्जन दूकानदारों से सात हजार रुपये वसूले गए। इस दौरान आवंटित दूकान के अतिरिक्त अवैध कब्जा करने वाले दूकानदारों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।
टीम के सदस्यों ने 14 दूकानदारों से पांच सौ रुपये प्रति दूकान से अर्थदंड के रूप में वसूला। रेलवे टीम के इस अभियान से दूकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मंडलीय सहायक अभियंता प्रवीण पाठक, स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह, मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक रमाशंकर राम, आरपीएफ प्रभारी प्रियांशु प्रिय, उपनिरीक्षक रवि कुमार, टीसीआई विवेक कुमार श्रीवास्तव, टीसीआई रामनिवास आदि मौजूद रहे।