{"_id":"0b74079732876af77d46b4e4c4434cb3","slug":"lift-asking-business-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगकर कारोबारी को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट मांगकर कारोबारी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा-तिराहीपुर मार्ग स्थित कटहुरा गांव के समीप एक युवक को लिफ्ट देना
विज्ञापन
गल्ला व्यवसायी को महंगा पड़ गया। मंगलवार को देर शाम तमंचा सटाकर
कारोबारी से 45 हजार रुपये लूट के बाद लुटेरे अंधेरे में फरार हो गए। घटना
से सहमा कारोबारी बाइक से गिरकर बेहोश हो गया।
काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह किसी तरह घर पहुंचा। कारोबारी परिवार ने तीसरे दिन गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रसड़ा नगर के वार्ड नंबर 12 सोनईडीह बनियाबाद निवासी गल्ला कारोबारी गोपाल जी गुप्ता मंगलवार को देर शाम सिवरी अहमहट गांव से वसूली करके अपने घर आ रहे थे।
गोपाल की माने तो रोहना पुल के पास पहुंचने पर एक युवक ने उसे रुकने का इशारा किया। गोपाल ने बाइक रोक दी और उसे रात में अकेले देखकर पीछे बैठा लिया। वह कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि गोपाल की बाइक के पीछे एक अन्य बाइक भी आ गई। जिस पर दो युवक सवार थे।
इसी बीच गोपाल के पीछे बैठे युवक ने तमंचा सटा दिया और बाइक रुकवा दी। फिर तीनों लुटेरे उसके पास से 45 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। गोपाल को तमंचा सटाते ही वह कांपने लगा और गिरकर बेहोश हो गया। काफी देर बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह किसी तरह घर पहुंचा, वहां उसकी भी हालत काफी खराब हो गई।
उधर कारोबारी का परिवार दहशत में था। गुरुवार को गोपाल के घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इस संबंध में रसड़ा के क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने बताया कि अभी तक गल्ला कारोबारी की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। अगर लूट हुई है तो निश्चित रूप से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।