फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Life is disturbed due to incessant rain

लगातार रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Life is disturbed due to incessant rain
यास तूफान के चलते जिलेभर में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर के कई मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ताउते तूफान का असर जिले में भी रहा। इससे लोग उबरे ही थे कि बंगाल की खाड़ी से उठा यास तूफान का असर बुधवार की सुबह से ही होने लगा और आसमान में बादल छाए रहे और देरशाम में रिमझिम बारिश शुरू हुई जो बृहस्पतिवार की शाम तक रुक-रुक जारी रही। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी साथ ही सड़कों पर फिसलन होने के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

आज तेज बारिश होने की संभावना
नरही। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास असर का दिखने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अगले 48 घंटों तक आसमान में बादल एवं रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और हवा की रफ्तार 25 से 30 प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed