फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Liability given for surrender of Shri Ram temple fund

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण के लिए दिया गया दायित्व

Wed, 30 Dec 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Liability given for surrender of Shri Ram temple fund
बेल्थरारोड। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाभियान के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैचारिक अनुषांगिक संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प जताया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए समस्त हिंदू परिवार का समर्थन तथा उनके अंशदान मंदिर में लगे, ऐसी सोच रखते हुए सभी हिंदू परिवारों से कुछ राशि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देनी चाहिए, ताकि भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी इस बात पर गर्व कर सके कि श्रीराम मंदिर निर्माण में हमारे परिवार के लोगों ने भी योगदान किया है, जो सबके लिए गौरव व स्वाभिमान का विषय होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक घर से समर्पण राशि इकट्ठा करने के लिए 15 जनवरी से 14 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सह जिला कार्यवाह वेद सिंह व विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश की उपस्थिति में कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अभियान प्रमुख आदित्य नारायण, सतीश राव अंजय, संजय पांडेय, शिवकुमार जायसवाल, योगेंद्र चौहान, रजत गुप्ता, अजय पटेल को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed