फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lessons taught to girl students

छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

Sat, 09 Dec 2017 10:59 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 09 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lessons taught to girl students
वन विहार स्थित एक स्कूल में नारी सुरक्षा एवं जागरुकता सप्ताह पर बोलते डीआईजी विजय भूषण व अन्य लोग।
शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा नारी सुरक्षा सप्ताह के क्रम में शनिवार को जीराबस्ती स्थित ज्ञान पीठिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ विजय भूषण व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने 1090, यूपी100, ट्विटर, पावर एंजन, एंटी रोमियों स्क्वाड शुरू की है। इसके माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा तत्काल प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि किसी प्रकार की समस्या महिलाओं व छात्राओं को आती है तो नि:संकोच महिला थानाध्यक्ष से बता सकती है। कहा कि जिन कालेजों, महाविद्यालयों व कोचिंग में छात्राएं पढ़ती है, उसके आसपास एंटी रोमियो टीम सादे व वर्दी में चक्रमण करती रहती है। इसलिए आपको तनिक भी डरने की आवश्यकता नहीं है। आप निडर होकर कहीं भी जाय और कहीं भी शंका होने पर बताए गए नंबरों पर तत्काल सूचना दें या एसएमएस करें। इसमें थानाध्यक्ष महिला थाना संध्या सिंह, थानाध्यक्ष सुखपुरा, एसआई सत्येंद्र राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed