फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpalas staged a sit-in on the second day for eight-point demands

आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

Wed, 11 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpalas staged a sit-in on the second day for eight-point demands
सिकंदरपुर। प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील के लेखपालों ने तहसील गेट पर दूसरे दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष विजेंद्र राय ने कहा कि सरकार द्वारा बार बार आश्वासन देने के बाद भी लेखपालों के साथ हो रहे विसंगति को दूर नहीं किया जा रहा है जिससे लेखपाल अपने को कुंठित महसूस कर रहा है। अन्य कर्मचारियों की तरह लेखपालों को सभी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कहा कि संघ की मुख्य मांगो में एसीपी विसंगति को दूर करना, वेतन विसंगति दूर करना, वेतन भत्तों में वृद्धि सहित 8 सूत्रीय मांगों को जब तक सरकार नहीं मानेगी तब तक दैनिक कार्य से विरत रहेंगे। कहा कि जब तक सरकार नहीं मानेगी लेखपाल आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को जारी नही करेंगे और तहसील दिवस का कोई कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर पतरु राम, चंद्रिका प्रसाद, रणविक्रम सिंह, अजीत सिंह, चन्द्रभान सिंह, परवीन मौर्य, पवन पांडेय, नीतीश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप पासवान, जनार्दन वर्मा आदि रहे । अध्यक्षता रविन्द्र यादव व संचालन कमलेश कुमार ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed