फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpal suspended for issuing fake income certificate in Anganwadi recruitment

Ballia News: आंगनबाड़ी नियुक्ति में फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी करने वाला लेखपाल निलंबित

Tue, 06 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for issuing fake income certificate in Anganwadi recruitment
बलिया। आंगनबाड़ी नियुक्ति में दो आवेदिकाओं को फर्जी आय प्रमाण जारी करने वाले लेखपाल को एसडीएम सदर ने निलंबित कर दिया है। सीडीओ ने मामले में आवेदिकाओं की नियुक्ति निरस्त करते हुए ऍफ़आईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सदर तहसील के बेलहरी ब्लाॅक के दो अंगनवाड़ी केंद्रों बजरहा औररेपुरा में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया था। सीडीओ ने प्राप्त शिकायत के आधार पर तहसीलदार सदर से मामले की जांच कराई थी। जिसमें तथ्य सामने आया कि उक्त केंद्रों की आवेदिका गुड़िया पत्नी मनीष कुमार (रेपुरा) एवं अमृता दुबे पत्नी आलोक कुमार दुबे बजरहा ने बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से नियुक्ति के लिए आवेदन किया था, जिसमें उनकी पारिवारिक मासिक आय 3800 से कम दर्शाई गई थी। जांच में पाया गया कि दोनों आवेदिकाओं के परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में हैं और बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों को बनवाने में लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव क्षेत्र आमघाट, तहसील बलिया सदर की संलिप्तता रही है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर सीडीओ ने सीडीपीओ को निर्देशित किया कि संबंधित आवेदिकाओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। एसडीएम अत्रेय मिश्रा ने बताया कि लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed