फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpal suspended for illegal recovery

Ballia News: अवैध वसूली में लेखपाल निलंबित

Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended for illegal recovery
बांसडीह रोड। अवैध वसूली के आरोप में एसडीएम सदर ने क्षेत्र उधवदवनी के लेखपाल राजेश कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। तहसीलदार सदर को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


गत दिनों भाजपा मंडल अध्यक्ष छाता दीनबंधु मौर्य ने शिकायती प्रार्थना पत्र परिवहन मंत्री को सौंपा था। इसमें लेखपाल राजेश राम को हटाने और कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जांच नायब तहसीलदार नगर से कराई गई। नायब तहसीलदार नगर की रिपोर्ट के अनुसार लेखपाल राजेश कुमार शीतल दवनी, रुस्तमपुर, उधव दवनी इत्यादि ग्रामों में छात्रों और ग्रामीणों के आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और निवास प्रमाण पत्र जारी करने और निरस्त करने की धमकी देकर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के व्यक्तियों से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 25 से 30 हजार की मांग की जाती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनबन्धु मौर्य के शिकायत करने पर लेखपाल ने उनके साथ फोन पर अभद्रता की। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी प्रस्तुत की है। इस पर एसडीएम सदर तिमराज सिंह ने लेखपाल राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। तहसीलदार सदर को मामले की जांच सौंपी गई है। निलंबित लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed