फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lekhpal dies after being hit by a bus

बस की चपेट में आकर से लेखपाल की मौत

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal dies after being hit by a bus
बस की चपेट में आकर से लेखपाल की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा ग्राम के मंदिर के समीप बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रसड़ा तहसील पर तैनात लेखपाल शंभू राम अपने एक साथी पूर्व लेखपाल बादशाह राम के साथ बाइक से नगरा की तरफ जा रहे थे। अभी वह उभांव थाना क्षेत्र के बिड़हरा ग्राम से गुजर रहे थे कि तभी अचानक पीछे से आ रही एक बाइक उनके बाइक को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई। उधर, टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान सामने से आ रही एक सरकारी बस ने सड़क पर गिरे शंभू राम को रौंदते हुए आगे निकल गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उभांव पुलिस व 108 नंबर एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के घटना स्थल पहुंचने के साथ ही एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बादशाह राम को एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर भेजा। शंभू राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर दो गंभीर
रसड़ा। सलेमपुर मार्ग स्थित बर्रे बोझ गांव के समीप सोमवार की शाम बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार मासूम समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल गये। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी श्यामजीत (25) भीमपुरा थाना के पूरा पताई निवासी धर्मेंद्र की आठ वर्षीय पुत्री काजल को लेकर जाम गांव आ रहा था की बर्रेबोझ पुलिया के समीप बोलेरो बाइक को धक्का मारते हुए भाग निकली। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed