{"_id":"688fc05c086713e3f00dc3e1","slug":"leakage-from-greenfield-expressway-due-to-flood-in-saryu-river-ballia-news-c-190-1-svns1007-145394-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू नदी में बाढ़ से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू नदी में बाढ़ से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से रिसाव
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से हो रहे रिसाव को बंद करने का प्रयास करते मजदूर।
- फोटो : samvad
जयप्रकाश नगर (बलिया) । बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर के लोहा टोला में रविवार की सुबह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से सरयू नदी के बाढ़ का पानी का रिसाव होने लगा। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव ने उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को सूचित किया। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कंपनी और बाढ़ विभाग संग ग्रामीणों ने तीन घंटे के प्रयास से रिसाव पर काबू पाया।
रिसाव होने वाले स्थान से करीब 100 मीटर दक्षिण दिशा की तरफ 19 सितंबर 2024 को 50 मीटर से अधिक सड़क कटकर बह गई थी। इससे करीब तीन हजार की आबादी वाली यादव बस्ती समेत अन्य पुरवे की आबादी प्रभावित हुई थी। साथ ही बलिया से छपरा तक सड़क मार्ग करीब एक माह तक बंद था।
बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर पंचायत का लोहा टोला पूर्वा है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पुरवे की महिलाओं ने देखा कि निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पूरब से पश्चिम दिशा की तरफ पानी का रिसाव शुरू हो गया है। इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि सुमेर कुमार यादव को मोबाइल से दी। सूचना पाते ही सुमेर यादव अपने सहयोगियों के साथ रिसाव स्थल पर पहुंच गए और रिसाव बंद करने में जुट गए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने एसडीएम बैरिया को सूचना दी। उपजिलाधिकारी ने तुरंत जिलाधिकारी, एनएएचआई व एनकेसी के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर पूरी व्यवस्था के साथ मौके पर आने के लिए कहा और स्वयं वहां पहुंचे। विभाग के लोग भी आकर उसमें जुट गए,जिससे करीब तीन घंटे बाद जाकर रिसाव बंद हुआ।