फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Leader of Opposition Ramgovind Choudhary said The BJP government has violated its promise to the public

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बोलेः भाजपा सरकार ने हिंदू-मुसलमान छोड़कर कुछ नहीं किया, जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं हुआ

Sun, 07 Nov 2021 10:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 07 Nov 2021 10:46 PM IST
सार

यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू-मुसलमान छोड़कर भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।
 

विज्ञापन
Leader of Opposition Ramgovind Choudhary said The BJP government has violated its promise to the public
नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के बलिया में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान छोड़कर कुछ नहीं किया। वहीं सपा की सरकार में जनता के हित के लिए कई योजनाएं चलाई गईं थीं।

विज्ञापन


वह रेवती क्षेत्र के सिद्धपीठ मां पचरूखा देवी मंदिर प्रांगण में रविवार को सपा के ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने वादे पूरे नहीं किए। सपा की सरकार में जनता के हित के लिए कई योजनाएं चलाई गईं थीं। भाजपा ने कर्ज माफी की घोषणा की, लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ।
विज्ञापन


दो करोड़ लोगों को नौकरी देने, विदेश से काला धन लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजनेे के वादों पर भाजपा कहीं से भी खरी नहीं उतरी। दावा किया कि सपा सरकार में साढ़े तीन लाख लोगों को नौकरी दी गई थी। आरोप लगाया कि इस समय महंगाई आसमान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल किराया, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस महंगी हो गई

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि रेल किराया, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस महंगी हो गई है। भाजपा सरकार ने हिंदू, मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान छोड़कर कुछ किया ही नहीं। गांव में घरों पर टैक्स लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है।

घाघरा की बाढ़ तथा अतिवृष्टि के कारण  धान की फसल नष्ट हो गई है। लेकिन इसका मुआवजा किसानों को नहीं मिल सका है। एक वर्ष से किसान दिल्ली की सीमा पर बैठे हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कहा कि किसानों को खेतों से बेदखल करने के लिए कानून बनाया है। यदि अबकी बार भाजपा सत्ता में आई तो वह लोकतंत्र का गला घोट देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed