फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land worship done for construction of sports ground and pathway

खेल मैदान और पाथवे निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Land worship done for construction of sports ground and pathway
नगरा के खरुआंव गांव में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि पूजन करते ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह। - फोटो : BALLIA
नगरा। क्षेत्र के खरुआंव गांव में बुधवार को खेल मैदान और पाथवे के लिए ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह और खंड विकास अधिकारी प्रवीनजीत ने विधिविधान पूर्वक भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

खेल मैदान और पाथवे का निर्माण कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी खेल मैदान का अभाव है। जिसके चलते ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर नहीं मिल पाता। युवा वर्ग दौड़ का अभ्यास करने के लिए सड़कों पर जाता है, जिससे दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। गांव में खेल का मैदान बन जाने से अब युवा गांव में ही खेल और दौड़ का अभ्यास कर सकेंगे। बीडीओ ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता इसकी है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गांव के युवा इस खेल मैदान का भरपूर लाभ उठाएंगे। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश गुपल्ता, शमसाद आलम, दुष्यंत सिंह आदि रहे। अध्यक्षता एडीओ रमाकांत और संचालन सचिव रामसहाय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed