फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land sale deal done on fake Khatauni

Ballia News: फर्जी खतौनी पर जमीन ब्रिकी का किया सौदा

Fri, 26 Dec 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land sale deal done on fake Khatauni
बलिया। गड़वार रोड के निराला नगर निवासी संतोष अग्रवाल की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मां बेटा सहित तीन पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

निराला नगर निवासी संतोष अग्रवाल ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व परिचित संजय राय निवासी हरनाटार दयालपुर, थाना सिकन्दरपुर ने मुझे आकर बताए कि सदर तहसील के देवकली के पटखौली समरथपाह में चार बिगहा से ज्यादा जमीन है। जमीन की मालिक मां मनवासी देवी व मौसी शकुंतला राय निवासीगण हरनाटार दयालपुर है। वह अपनी-अपनी जमीन बेचना चाहती है। मेरी उन लोगों से बात हो गई है। उन्होंने मां मनवासी देवी व मौसी शकुंतला राय से मिलवाया। एक करोड़ अड़तीस लाख रुपये में जमीन क्रय करने का सौदा तय हुआ। विश्वास कर 66.50 लाख चेक के माध्यम से तथा नगद 18.59 लाख रुपये कुल 85.09 लाख रुपये समय-समय पर मनवासी देवी व शकुंतला राय के कहने पर संजय राय को 28 अप्रैल 2020 से 22 अप्रैल 2024 के बीच दिया। काफी समय बाद भी जमीन रजिस्ट्री नहीं किए। शंका होने पर खतौनी की जांच करवाया तो खतौनी कूट रचित थी और दूसरे को पूर्व में रजिस्ट्री कर दी गई थी। इसकी जानकारी होेने पर पैसा वापस मांगने पर पैसा देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी शिकायत पुलिस को करने के बाद कार्रवाई न होने पर मजबूरन कोर्ट में आवेदन दिया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर पर तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed